55 लाख की हेरोइन के साथ दो नाइजीरियाई गिरफ्तार

55 लाख की हेरोइन के साथ दो नाइजीरियाई गिरफ्तार

55 लाख की हेरोइन के साथ दो नाइजीरियाई गिरफ्तार

 

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो नाइजीरियाई ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर एक अंतरर्राष्ट्रीय ड्रग्स कार्टल का भंडाफोड़ किया है। इनके पास से 55 लाख की 550 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। डीसीपी क्राइम ब्रांच सतीश कुमार के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम अरमिद और सलीफ हैं। दोनों मूलरूप से नाइजीरिया के रहने वाले हैं । दोनों में किसी के भी पास न तो वैध पासपोर्ट पाया गया और न ही वीजा। ये लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल थे। अंतरर्राष्ट्रीय ड्रग्स आपूर्तिकर्ता पर नजर रखने और दिल्ली में साइकोट्रोपिक पत्थों की आपूर्ति पर अंकुश लगाने के लिए अपराध शाखा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। (जासं)