झांसा देकर ठगने वाला नाइजीरियाई दबोचा 5/11/23 Dainik Jagran

झांसा देकर ठगने वाला नाइजीरियाई दबोचा 5/11/23 Dainik Jagran

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली: इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने वाला व फिर शादी का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठने कले नाइजीरियाई नागरिक समेत दो बदमाश को धारका जिले की साइबर थाना पुलिस ने दबोचा है। आरोपितों की पहचान एडो स्टेट के हारमोनी सैमुअल व सुंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपित सैमुअल सुंदर सिंह के बैंक खाते में ठगी के पैसे मंगाता था और उसके बदले में उसे दस |प्रतिशत कमीशन देता था। आरोपितों से छह मोबाइल, एटीएम कार्ड व लैपटाप बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया के

आरोपितों से छह मोबाइल फोन एटीएम कार्ड और लैपटाप बरामद, साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

कि 25 अक्टूबर को साइबर थाना पुलिस को ठगी को जानकारी मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि इंस्टाग्राम पर उनकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने खुद को नावें में इंजीनियर बताया था। दोनों आपस में बात करने लगे व उनकी दोस्ती बढ़ती गई। इसके बाद युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला को विदेशी मुद्रा व उपहार भेजे। कस्टम क्लियरेंस के नाम व उसके लिए टिकट बुकिंग

नाम पर युवती से 11 लाख 39

हजार रुपये ठग लिए गए। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में पुलिस को पता लगा कि आरोपित ने उन पैसों को अलग- अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने सुंदर सिंह को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि उसके बैंक खाते में पैसे मंगवाने के बदले उसे नाइजीरियाई नागरिक दस प्रतिशत कमीशन देता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित सैमुअल को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों व महिलाओं के साथ ठगी करता था। उसके पास से छह

मोबाइल बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *